Keyboard एक इनपुट डिवाइस है। Keyboard में बहुत सारे बटन होते है। Keyboard का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंप्यूटर में टाइपिंग, डाटा एंट्री जैसे बहुत सारे काम के लिए करते है और इसके अलावा भी कई प्रकार के डाटा को enter करने के लिए किया जाता है।
एक कंप्यूटर को चलाने के लिए बहुत सारे डिवाइस को कनेक्ट करना पड़ता हैं, क्या आपको पता है, बिना माउस के हम कंप्यूटर में कई सारे काम केवल कीबोर्ड के जरिए ही कर सकते है।
कीबोर्ड में कई प्रकार के बटन होते हैं, अगर हम इसमें कोई अक्षर जैसे “A” टाइप करते है तो स्क्रीन में “A” टाइप होता है, वहीं अगर हम Ctrl बटन के साथ “A” टाइप करते है तो स्क्रीन पर लिखे सभी text select हो जाता है।
कीबोर्ड का फुल फॉर्म क्या है?
क्या आपने कभी सोचा है कि कीबोर्ड का भी कोई फुल फॉर्म हो सकता है? कीबोर्ड में उपस्थित हर एक अक्षर जैसे – KEYBOARD का अलग मतलब होता है।
K :- Keys
E :- Electronic
Y :- Yet
B :- Board
O :- Operating
A :- A to Z
R :- Response
D :- डायरेक्टली
कीबोर्ड कितने प्रकार के होते है?
कीबोर्ड कई प्रकार के होते हैं। मुख्य रूप से दो प्रकार के कीबोर्ड के बारे में ज्यादातर लोगों को पता है, कंप्यूटर डेस्कटॉप कीबोर्ड और लैपटॉप कीबोर्ड।
इसके अलावा भी कई प्रकार के कीबोर्ड होते है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते है। चलिए विस्तार से सभी प्रकार के कीबोर्ड के बारे में जानते है।
Laptop Keyboard
लैपटॉप के साथ जो कीबोर्ड In-build होकर आता है, उसे लैपटॉप कीबोर्ड कहते है। ये कीबोर्ड QWERTY Version कीबोर्ड होता है। लैपटॉप के साइज के अनुसार इसके कीबोर्ड को डिजाइन किया जाता है। इसलिए लैपटॉप कीबोर्ड का layout नॉर्मल कीबोर्ड से थोड़ा अलग होता है। लैपटॉप का साइज छोटा होने के कारण इसके कीबोर्ड के दाई तरफ वाले Numeric Function Keys को हटा दिया जाता है। इसमें कुछ extra keys होते है जैसे – power button, volume up and down button, brightness up and down button, play button, mute button, etc.
Multimedia Keyboard
Multimedia, नाम से ही अंदाजा लग जाता है कि इसमें मल्टीमीडिया की सभी सुविधा होगी। ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय कीबोर्ड प्रकारों में से एक है। और मार्केट में इस कीबोर्ड की बहुत ज्यादा मांग (Demand) है। यह कीबोर्ड, नॉर्मल कीबोर्ड जैसा ही होता है, बस इसमें कुछ मल्टीमीडिया के extra features होते है। जैसे – play / pause बटन, volume up / down बटन, stop button, next बटन, rewind बटन, आदि।

Gaming Keyboard
गेमिंग कीबोर्ड, नॉर्मल कीबोर्ड और मल्टीमीडिया कीबोर्ड से थोड़ा अलग होता है। इस कीबोर्ड में एक्स्ट्रा फीचर के रूप में multimedia keys के साथ साथ illuminated keys भी होते है।Illuminated Keys का उपयोग रात के समय अंधेरे में game खेलने के लिए किया जाता है। जब कीबोर्ड के बटन अंधेरे की वजह से दिखाई नहीं देता है, तो उस वक्त illuminated keys काफी काम आता है इसके अलावा गेम खेलते वक्त मल्टीमीडिया कीज का इस्तेमाल music या game की volume बढ़ाने और कम करने में काम आती है, और साथ ही साथ गाने बदलने में काम आती है। इसके अलावा और भी कई कार्य में मल्टीमीडिया कीज उपयोगी है।

Membrane Keyboard
Membrane कीबोर्ड एक अलग प्रकार का कीबोर्ड होता है। इसके बटन एक दूसरे के साथ जुड़े होते है, यह कीबोर्ड पारदर्शी प्लास्टिक के आवरण से ढकी होती है, और स्पीड बहुत slow यानी काम होती है इस प्रकार के कीबोर्ड का लाभ केवल यही है कि यह काफी सस्ते होते है और यह रबड़ जैसी membrane से ढका होता है जिस कारण ये गन्दा कम या ना के बराब होता है।और नुकसान यह है कि इसकी गति बहुत ज्यादा काम होती है, जिस वजह से इसमें टाइपिंग कर पाना काफी मुश्किल होता है।

Mechanical Keyboard
आज के समय में मैकेनिकल कीबोर्ड का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। लेकिन फिर भी काफी स्थानों पर इसका इस्तेमाल आज भी होता है। यह कीबोर्ड बहुत ज्यादा टिकाऊ और long lasting होते है। इस कीबोर्ड के कीज को press करने पर ध्वनि उत्पन होता है। इसमें कीज के नीचे spring लगी होती है, और प्रत्येक keys के नीचे real physical बटन का इस्तेमाल होता है। मैकेनिकल कीबोर्ड की keys बहुत सॉफ्ट होते है। यह कीबोर्ड बहुत ज्यादा टिकाऊ और उपयोग करने में आरामदायक होता है। यह मार्केट में ज्यादा महंगी नहीं होते है, इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है।

Wireless Keyboard
वायरलेस कीबोर्ड, इसके नाम से पता चलता है कि इस प्रकार के कीबोर्ड में वायर नहीं होते है। यानी यह कीबोर्ड बिना किसी केबल या तार के इस्तेमाल किया जाता है और इसे Bluetooth / WiFi के जरिए डिवाइस से जोड़ा जाता है इस कीबोर्ड को रेडियो फ्रीक्वेंसी, ब्लूटूथ, वाईफाई या इंफ्रा रेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके उपयोग में लाया जाता है। इस कीबोर्ड की खासियत यह है कि इसे आप कंप्यूटर या लैपटॉप से 10 मीटर दूर रहकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और टाइपिंग कर सकते हैं।

Ergonomic Keyboard
यह सबसे अलग प्रकार का कीबोर्ड होता है। यह एक विशेष प्रकार का कीबोर्ड होता है जो यूजर्स के comfort और काम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह कीबोर्ड यूजर्स के लिए अन्य सभी कीबोर्ड की तुलना में उपयोग करने में अधिक आराम देता है। टाइपिंग के दौरान हाथ और कलाई के मासपेशियों में होने वाले दर्द को काम करने के लिए इस कीबोर्ड को बनाया गया है।एर्गोनोमिक कीबोर्ड यूजर्स के काम करने की स्पीड को बढ़ाता है, और साथ ही साथ टाइपिंग करने के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करता है। यह कीबोर्ड V shape में डिजाइन किया जाता है, जिससे यूजर्स को टाइपिंग करने में आसानी होती है, और वो दोनों हाथो से टाइपिंग कर पाते है। जिससे टाइपिंग की स्पीड काफी ज्याद बढ़ जाती है।

Roll-Up Keyboard
Roll-Up Keyboard सफर में इस्तेमाल करने के लिए सबसे बेस्ट और बेहतर है। इसे High Elastic Polymer से बनाया जाता है, जो एक Portable Keyboard होता है। Roll-Up Keyboard को Foldable Keyboard भी कहा जाता है। क्योंकि इसे सिलिंडर के आकार में मोड़कर कहीं भी एक बॉक्स में ले जाया जा सकता है।
